ममता बनर्जी अपने ड्रॉइंग रूम में टहलने के दौरान फिसलकर गिर गई थीं: टीएमसी नेता
टीएमसी के एक नेता के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने ड्रॉइंग रूम में टहलने के दौरान पैर फिसलने पर गिर गई थीं। बकौल नेता, ममता का सिर कांच के शोकेस से टकरा गया जिससे उनके माथे पर गहरी चोट आई है। टीएमसी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में ममता के माथे से खून बहता दिख रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


