मर्करी ईवी-टेक के शेयरों ने 5 साल में ₹1 लाख के निवेश को बना दिया ₹2 करोड़
इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी मर्करी ईवी-टेक के शेयर 5 साल में 23,000% से अधिक चढ़े हैं। कंपनी के एक शेयर की कीमत 17 मार्च 2020 को 36 पैसे थी और गुरुवार को यह ₹84.30 पर बंद हुआ। इस लिहाज़ से कंपनी में 5 साल पहले निवेश किए गए ₹1 लाख आज ₹2 करोड़ से अधिक हो गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


