मराठा आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे ने महाराष्ट्र चुनाव से वापस लिए सभी उम्मीदवारों के नाम
मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से अपने सभी उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का एलान किया है। रविवार रात मराठा नेताओं के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने चुनाव ना लड़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण के लिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है, जरांगे ने चुनावी मैदान में 25 उम्मीदवार उतारे थे।
read more at इंडिया टीवी


