मराठियों से प्यार करते हैं राज्यपाल: कोश्यारी के शिवाजी पर बयान को लेकर फडणवीस की पत्नी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के 'छत्रपति शिवाजी पुराने युग के नायक थे' बयान की आलोचना होने पर राज्य के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा है, "राज्यपाल दिल से मराठी हैं।" उन्होंने कहा, "मैं राज्यपाल को व्यक्तिगत रूप से जानती हूं। वह मराठियों से दिल से प्यार करते हैं। बात का गलत मतलब निकाला गया।"
read more at हिन्दुस्तान


