मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के सीईओ ने पुणे के ट्रैफिक में अपनी कार फंसने के बाद ऑटो में किया सफर
मर्सिडीज़-बेंज़ इंडिया के एमडी व सीईओ मार्टिन श्वेंक ने पुणे के ट्रैफिक में अपनी कार फंसने के बाद ऑटो में सफर किया जिसकी तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अगर पुणे की शानदार सड़कों पर ट्रैफिक में आपकी एस-क्लास फंस जाए तो आप क्या करेंगे? शायद कार से उतरेंगे, कुछ किलोमीटर चलेंगे और रिक्शा लेंगे।"
read more at Moneycontrol


