Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मलबे के नीचे से आई रोने की आवाज़, हटाने पर ज़िंदा निकलीं 10 दिन से दबी हुई 60 वर्षीय चंडिका

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 6 September, 2026
काठमांडू पोस्ट के अनुसार, नुवाकोट (नेपाल) में भीषण बाढ़ के कारण पिछले 10 दिन से मलबे में दबी चंडिका श्रेष्ठा नामक 60-वर्षीय महिला का रेस्क्यू किया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, सड़क बनाने के लिए मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस की टीम ने मलबे के नीचे से रोने की आवाज़ सुनी थी। फिलहाल चंडिका को अस्पताल में भर्ती किया गया है।