Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मलिक के 'अंबानी की फाइल को लेकर ₹300 करोड़ ऑफर हुए थे' दावे की जांच करेगी सीबीआई

short by shashank mishra / on Friday, 25 March 2022
जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई को जम्मूृ-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करने की अनुमति दी गई है। दरअसल, मलिक ने आरोप लगाया था कि राज्यपाल रहते उन्हें 'अंबानी' और 'आरएसएस संबंधी व्यक्ति' की 2 फाइलें आगे बढ़ाने के लिए ₹300 करोड़ रिश्वत की पेशकश की गई थी।