मलिक ने शेयर किए समीर वानखेड़े के स्कूल के समय के सर्टिफिकेट, धर्म में लिखा हुआ है 'मुस्लिम'
महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के स्कूल के समय (1986 व 1989) के सर्टिफिकेट शेयर किए हैं जिनमें उनका धर्म 'मुस्लिम' और नाम 'वानखेड़े समीर दाऊद' लिखा है। बकौल मलिक, "मैंने ये सबूत और अन्य जानकारियां मुंबई हाईकोर्ट, मुंबई और महाराष्ट्र के पुलिस प्रमुख को सौंप दी हैं...मैंने विस्तृत जांच की मांग की है।"
read more at Times Now


