Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर व आईनॉक्स ने किया विलय का एलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 27 March 2022
मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर लिमिटेड और आईनॉक्स लीज़र लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रविवार को दोनों ब्रैंड्स के विलय को मंज़ूरी प्रदान की। नई कंपनी का नाम पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड होगा और शेयर एक्सचेंज का अनुपात आईनॉक्स के 10 शेयरों के लिए पीवीआर के तीन शेयर होंगे। इस विलय को संबंधित शेयर धारकों व सेबी से मंज़ूरी मिलना बाकी है।