Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया को आया हार्ट अटैक, हालत गंभीर: रिपोर्ट

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 11 January, 2025
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'हंगामा' और 'धमाल' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता टीकू तलसानिया (70) को हार्ट अटैक आया है। 'टेली चक्कर' के अनुसार, मुंबई के अस्पताल में भर्ती तलसानिया की हालत गंभीर है। तलसानिया ने टीवी शो 'ये जो है ज़िंदगी' से ऐक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली फिल्म 'प्यार के दो पल' रही।