मशहूर हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के 9 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में हुई मौत
मशहूर हरियाणवी सिंगर अमित सैनी रोहतकिया के 9 वर्षीय बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई है। सिंगर ने बेटे की अंतिम यात्रा का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "मिस यू बेटा मन्नत, तू मुझे पूरी तरह तोड़ गया।" इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा, "अंतर्मन व्यथित है।"
read more at X (formerly Twitter)


