Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मशहूर होना मकसद नहीं था, सरकारी कर्मी हूं: दिल्ली सीएम को धमकियां लिखने वाला आरोपी

short by विकास कुमार / on Wednesday, 22 May, 2024
दिल्ली मेट्रो में ट्रेन और स्टेशन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भरा संदेश लिखने वाले आरोपी युवक ने कहा है, "मशहूर होना मकसद नहीं था, मैं एक सरकारी बैंक कर्मचारी हूं।" आरोपी ने कहा, "मैं 'आप' की विचारधारा का समर्थन करता हूं लेकिन मैं प्रकाश में आए विभिन्न घोटालों का समर्थन नहीं करता।"