मस्क और उनकी मां बनकर ठगों ने हरियाणा के पूर्व पायलट से की ₹72 लाख की ठगी
उद्योगपति एलन मस्क, उनकी मां और मैनेजर बनकर जालसाज़ों ने फरीदाबाद (हरियाणा) के एक 65 वर्षीय पूर्व पायलट से ₹72.16 लाख की ठगी की है। आरोपियों ने मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और टेस्ला आदि में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया था। आरोपियों ने पिछले वर्ष जनवरी से जून के बीच पूर्व पायलट से रुपए ठगे थे।
read more at हिन्दुस्तान


