मस्क के बच्चे की मां होने का दावा करने वालीं ऐश्ली ने शेयर किए मस्क के कथित मेसेज
एलन मस्क के 13वें बच्चे की मां होने का दावा करने वालीं इन्फ्लुएंसर ऐश्ली सेंट क्लेयर ने मस्क द्वारा बेटे को लेकर भेजे गए कथित मेसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। मेसेज में मस्क ने अपनी सुरक्षा के खतरे का दावा कर लिखा, "अगर मैं सुरक्षा को लेकर कोई गलती करता हूं...तो आरएससी कभी अपने पिता को नहीं जान पाएगा।"


