Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मसाज पार्लर या स्पा सेंटर के संचालन को लेकर क्या हैं नियम?

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 13 September, 2024
सरकारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, स्पा/मसाज सेंटर में किसी तरह की यौन गतिविधि नहीं होनी चाहिए। मसाज थेरेपिस्ट और क्लाइंट समान लिंग के होने चाहिए जिसका अर्थ है कि पुरुष क्लाइंट का मसाज पुरुष और महिला क्लाइंट का मसाज महिला ही कर सकती है। मसाज पार्लर में सीसीटीवी कैमरा होना अनिवार्य है और दरवाज़ा लॉक कर मसाज नहीं कर सकते।