मसूरी में भारी बारिश के बाद कैम्प्टी वॉटरफॉल ने लिया विकराल रूप, सामने आया वीडियो
मसूरी (उत्तराखंड) में रविवार को भारी बारिश से कैम्प्टी वॉटरफॉल ने विकराल रूप धारण कर लिया। पहाड़ पर से भारी बहाव के रूप में गिरती पानी की धारा के साथ मलबा और पत्थर झरने से बहकर झील में समा गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों को रेस्क्यू किया और वहां जाने पर रोक लगा दी।
read more at हिन्दुस्तान


