मसालेदार खाना खाते ही क्यों बहने लगती है नाक?
मसालेदार खाना खाते ही नाक बहने लगती है तो इसकी वजह गस्टेटरी राइनाइटिस हो सकती है। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुमित कुमार गौड़ के मुताबिक, मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन नसों को उत्तेजित करता है जिससे नाक में पानी जैसा म्यूकस बनने लगता है। यह सर्दी-जुकाम या एलर्जी के बिना भी हो सकता है और आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता।
read more at Hindustan Times


