मसालों में 10 गुना अधिक कीटनाशक अवशेष मिलाने की अनुमति देने की खबरों को एफएसएसएआई ने बताया 'झूठा'
एफएसएसएआई ने जड़ी-बूटियों और मसालों में मानक से 10 गुना अधिक कीटनाशक अवशेष मिलाने की अनुमति देने की खबरों को 'झूठा और दुर्भावनापूर्ण' बताया है। एफएसएसएआई ने कहा कि भारत में अधिकतम अवशेष सीमा (एमआरएल) के मानक सबसे कड़े हैं। बकौल एफएसएसएआई, केवल सीआईबीऐंडआरसी से अपंजीकृत कीटनाशकों के लिए 0.01 मिलीग्राम/किलोग्राम के एमआरएल को 0.1 मिलीग्राम/किलोग्राम किया गया था।
read more at ANI


