मस्क के एआई चैटबॉट पर चैटजीपीटी के कोड की नकल करने का लगा आरोप, उन्होंने दिया जवाब
अरबपति एलन मस्क के एआई चैटबॉट 'ग्रोक' पर चैटजीपीटी-मेकर ओपनएआई के कोडबेस की नकल का आरोप लगा है। चैटजीपीटी ने 'X' पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट कर लिखा, "हमारे बीच बहुत कुछ एक जैसा है।" इसके जवाब में मस्क ने लिखा, "इस प्लैटफॉर्म से सारा डेटा तुमने अपनी ट्रेनिंग के लिए निकाल लिया, इसलिए (इस बारे में) तुम्हें पता होना चाहिए।"
read more at Hindustan Times


