मस्क के अधिग्रहण के ऑफर के बीच ट्विटर ने जेपी मॉर्गन को बनाया अपना सलाहकार: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क द्वारा $43 अरब में कंपनी के अधिग्रहण के ऑफर को जवाब देने में मदद के लिए फाइनेंशियल सर्विसेज़ कंपनी जेपी मॉर्गन चेज़ को अपना सलाहकार बनाया है। बकौल रिपोर्ट, कंपनी ने संभावित खरीदारों से बातचीत के लिए हाल ही में ट्विटर की मदद करना शुरू किया है।
read more at Moneycontrol


