मस्क के कमान संभालने के बाद टीवी होस्ट व्हूपी गोल्डबर्ग ने छोड़ा ट्विटर, कहा- यह बेकार है
व्हूपी गोल्डबर्ग के नाम से विख्यात अमेरिकी टीवी होस्ट कैरीन एलेन जॉनसन ने एलन मस्क के कमान संभालने के बाद ट्विटर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा, "एलन मस्क को ट्विटर को संभाले एक सप्ताह से थोड़ा ही अधिक समय हुआ है...और यह प्लैटफॉर्म काफी बेकार हो गया है।" गोल्डबर्ग ने कहा, "जब इसमें सुधार होगा...तब मैं वापस आ सकती हूं।"
read more at ANI


