मस्क ने यूट्यूबर टेक्नोब्लेड को दी श्रद्धांजलि, 23 साल की उम्र में कैंसर से हुआ था निधन
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने शनिवार को यूट्यूबर टेक्नोब्लेड को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, जिनका 1 जुलाई को स्टेज-4 कैंसर के कारण निधन हुआ था। मस्क द्वारा शेयर की गई तस्वीर में लिखा था, "कैंसर...मौत की एक घटिया वजह है।" 1.2-करोड़ यूट्यूब सब्सक्राइबर्स वाले टेक्नोब्लेड के असली नाम 'एलेक्स' का खुलासा उनके निधन के बाद हुआ।
read more at Twitter


