Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मस्कट जा रहे विमान के इंजन से धुआं निकलने पर नागपुर में की गई आपात लैंडिंग

short by सुप्रभा सक्सेना / on Thursday, 2 March, 2023
आधिकारिक बयान के अनुसार, नागपुर (महाराष्ट्र) एयरपोर्ट पर बुधवार रात चटगांव (बांग्लादेश) से मस्कट (ओमान) जाने वाली सलाम एयर की फ्लाइट के इंजन से धुआं निकलने पर आपात लैंडिंग की गई। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट में करीब 200 यात्री और चालक दल के 7 सदस्य सवार थे। बकौल अधिकारी, सभी सुरक्षित हैं।