महाकुंभ के दौरान वाराणसी स्टेशन व वहां से गुज़रने वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगा नॉनवेज
वाराणसी (यूपी) रेलवे स्टेशन पर और स्टेशन से गुज़रने वाली ट्रेनों में महाकुंभ के दौरान नॉनवेज खाने की बिक्री और बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। रेल विभाग स्टेशन व गाड़ियों में बनने वाले खाने के सैंपल ले रहा है। एक अधिकारी के मुताबिक, यहां पहले भी नॉनवेज नहीं बनता था लेकिन महाकुंभ के दौरान इसपर सख्ती की गई है।
read more at abp न्यूज़


