महाकुंभ के बीच काशी विश्वनाथ में भी बढ़ी भीड़, एक दिन में 10 लाख से अधिक भक्त पहुंचे
प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ मेले के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु वाराणसी के अलग-अलग धर्मस्थलों पर भी दर्शन कर रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने महाकुंभ के दौरान यहां 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया।
read more at ABP न्यूज़


