Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ के मद्देनज़र प्रयागराज में 28 फरवरी तक क्या प्रतिबंध लगाए गए हैं?

short by खुशी / on Friday, 17 January, 2025
प्रयागराज (यूपी) कमिश्नरेट ने महाकुंभ, गणतंत्र दिवस, बसंत पंचमी आदि के मद्देनज़र पूरे ज़िले में 28-फरवरी तक के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। जारी आदेशानुसार, इस दौरान बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम, जुलूस या प्रदर्शन करने और इलाके में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले पर्चे बांटने पर भी रोक रहेगी।