महाकुंभ के लिए दिल्ली-प्रयागराज के बीच 25 जनवरी से विमान सेवा शुरू करेगी एअर इंडिया
महाकुंभ के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए एअर इंडिया अस्थाई रूप से 25 जनवरी से 28 फरवरी तक दिल्ली और प्रयागराज के बीच रोज़ाना विमान सेवा संचालित करेगा। उड़ानों में इकोनॉमी और प्रीमियम इकोनॉमी श्रेणी की सीटें होंगी। गौरतलब है, स्पाइसजेट ने भी महाकुंभ के मद्देनज़र प्रयागराज के लिए विशेष उड़ानों शुरू की थीं।
read more at इंडिया टीवी


