महाकुंभ पहुंचे मसानी गोरख बाबा, कर चुके हैं IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
प्रयागराज (यूपी) में जारी महाकुंभ में मसानी गोरख बाबा (अभय सिंह) पहुंचे हैं जिन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोटोग्राफी के शौक के कारण फोटोग्राफी सीखी, डिज़ाइनिंग में मास्टर्स की लेकिन उनका मन कहीं भी नहीं लगा। रिपोर्टर के 'इस अवस्था में कैसे पाए गए' पूछने पर बाबा बोले, "यही सबसे उत्तम अवस्था है।"
read more at हिन्दुस्तान


