महाकुंभ में आतंकी घटना को अंजाम देना चाहता था कौशांबी से अरेस्ट हुआ BKI आतंकी लाजर मसीह
यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि कौशांबी से गिरफ्तार किया गया बब्बर खालसा इंटरनैशनल (बीकेआई) का आतंकवादी लाजर मसीह किसी बड़ी आतंकवादी घटना को महाकुंभ (प्रयागराज) में अंजाम देना चाहता था। बकौल डीजीपी, आतंकी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था व पाकिस्तान में बैठे कुछ हैंडलर उसे लगातार हथियार भेज रहे थे।
read more at हिन्दुस्तान


