Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ में टेंट सिटी बसाने वाले टेंट हाउस के गोदाम में प्रयागराज में लगी भीषण आग

short by उमंग शुक्ला / on Saturday, 19 April 2025
प्रयागराज में शनिवार सुबह लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। कई घंटों से दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं और सेना भी वहां पहुंच गई है। अग्निशमन अधिकारी आरके चौरसिया ने कहा, "आग बहुत भयानक है...दमकलकर्मियों के शरीर पर छाले पड़ रहे हैं।" इसी टेंट हाउस ने प्रयागराज महाकुंभ में टेंट सिटी बसाई थी।