महाकुंभ में बुज़ुर्ग महिला को अपनी पीठ पर बैठाकर रेलवे स्टेशन तक ले गया सिपाही, हो रही तारीफ
प्रयागराज के महाकुंभ का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक बुज़ुर्ग महिला को सिपाही अपनी पीठ पर बैठाकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचता दिखाई पड़ रहा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग सिपाही की तारीफ कर रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा, "जनसेवा ही सच्ची सेवा है... 🙏👌।" वहीं, दूसरे ने लिखा, "सैल्यूट भाई को।"
read more at X


