Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, मेला क्षेत्र नो व्हीकल ज़ोन घोषित

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 February 2025
महाकुंभ (प्रयागराज) में 12 फरवरी के माघ पूर्णिमा स्नान को लेकर नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। महाकुंभ मेला क्षेत्र को 11 फरवरी से नो व्हीकल ज़ोन घोषित किया गया है। यह व्यवस्था 12 फरवरी को मेला क्षेत्र से श्रद्धालुओं के सुगमतापूर्वक निकलने तक जारी रहेगी। इस दौरान सिर्फ आवश्यक व आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।
read more at R.भारत