महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान पर उमड़ा जनसैलाब, सुबह 4 बजे से मॉनिटरिंग कर रहे यूपी सीएम
प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार को माघ पूर्णिमा के 'शाही स्नान' में लाखों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 4 बजे से ही अपने सरकारी आवास के वॉर रूम से महाकुंभ पर लगातार अपडेट ले रहे हैं और ज़रूरी निर्देश दे रहे हैं। उनके साथ डीजीपी प्रशांत कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
read more at इंडिया टीवी


