महाकुंभ मेले के आखिरी दिन सफाईकर्मी ने चाकू से कई वार कर काटा अपना गला
महाकुंभ (प्रयागराज) मेले के आखिरी दिन बुधवार को एक सफाईकर्मी ने शौचालय में जाकर चाकू से कई वार कर अपना गला काट दिया। सफाईकर्मी की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। बकौल डॉक्टर, मरीज़ की सांस की नली और खाने की नली कट चुकी है। सफाईकर्मी के भाई ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
read more at हिन्दुस्तान


