Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर की MP में लोडेड ट्रक से हुई ज़ोरदार भिड़ंत, 7 लोगों की मौके पर मौत

short by खुशी / on Tuesday, 11 February 2025
एमपी के जबलपुर में सिरोहा के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैवलर की लोडेड ट्रक से आमने-सामने से ज़ोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें कम-से-कम 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंचीं एसडीओपी पारुल शर्मा ने बताया कि ट्रैवलर सवार सभी लोग आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे जो प्रयागराज (यूपी) में आयोजित महाकुंभ से लौट रहे थे।