महाकुंभ से लौट रहे पिकअप वाहन से नीचे गिरे श्रद्धालुओं को यूपी में ट्रक ने कुचला, 6 की मौत
गाज़ीपुर (यूपी) में शुक्रवार को वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर महाकुंभ से लौट रहे पिकअप वाहन का अचानक डाला टूटने से उसमें सवार कुछ लोग नीचे गिर गए जिन्हें पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे के बाद शव क्षत-विक्षत हो गए।
read more at लेटेस्टली


