Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकुंभ से कई अखाड़े व साधु-संत जाएंगे वाराणसी, आखिर क्या है वजह?

short by अपर्णा / on Wednesday, 5 February 2025
प्रयागराज के महाकुंभ से कई अखाड़े व साधु-संत 7 फरवरी से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे और महाशिवरात्रि (26 फरवरी) तक वहीं रहेंगे। इससे पहले, वाराणसी में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविदास जयंती भी मनाई जाएगी जिसमें उनके अनुयायी संत शामिल होंगे। वहीं, कई साधु-संत भगवान शिव की नगरी काशी में होली के उत्सव तक रुकेंगे।