Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाकाल के दरबार पहुंची ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा, भस्म आरती में हुईं शामिल

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 30 December, 2025
ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा मंगलवार को पौष पुत्रदा एकादशी के पावन मौके पर एमपी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं और बाबा महाकाल के दर्शन किए। नुसरत दिव्य भस्म आरती में शामिल हुईं और वह मंदिर परिसर में पूरी तरह भक्ति में लीन नज़र आईं। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद स्वरूप महाकाल अंकित दुपट्टा भी भेंट किया।