Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महंगे आलू-प्याज़ और टमाटर के चलते जून में 10% महंगी हुई वेज थाली: रिपोर्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 5 July, 2024
क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस ऐंड एनालिसिस की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2023 की तुलना में इस साल जून में शाकाहारी थाली की कीमत 10% तक बढ़ी है। जून 2024 में शाकाहारी थाली ₹29.4 की थी जबकि जून 2023 में इसकी कीमत ₹26.7 थी। बकौल रिपोर्ट, टमाटर 30%, आलू 59% और प्याज़ 46% महंगी होने के चलते वेज थाली महंगी हुई है।