Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महंगाई को लेकर आटा मिलों व बिस्किट कंपनियों को सस्ते दामों पर गेहूं बेचेगी सरकार

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 10 July, 2024
गेहूं की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को सस्ती कीमतों पर आटा और बिस्किट उपलब्ध कराने के लिए सरकार आटा मिलों और बिस्किट कंपनियों को सस्ते दामों पर गेहूं बेचेगी। अगले महीने से एफसीआई ₹23,250 प्रति टन के भाव पर गेहूं बेचेगी जो मौजूदा भाव से 12% सस्ता है। हालांकि, कितना गेहूं बेचा जाएगा यह तय नहीं हुआ है।