Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महागठबंधन में 10 सीटों पर घमासान, आरजेडी-कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ उतारे उम्मीदवार

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 18 October 2025
बिहार में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का घमासान सामने आ गया है और महागठबंधन दलों ने 10 विधानसभा सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। वैशाली, लालगंज, कहलगांव और वारिसलिगंज से आरजेडी-कांग्रेस दोनों के उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। तारापुर, बछवाड़ा, गौरा बौराम, राजापाकड़, रोसड़ा और बिहार शरीफ में भी महागठबंधन के 2 दलों के प्रत्याशी हैं।