महोबा (यूपी) के कबरई में कोचिंग से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र महेंद्र की तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। हादसे में साथ चल रहा उसका दोस्त अजय सुरक्षित बच गया। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।