Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाभियोग का सामना कर रहे द. कोरिया के राष्ट्रपति जेल से होंगे रिहा, कोर्ट ने दिया आदेश

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 7 March 2025
महाभियोग का सामना कर रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल को एक अदालत ने जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। यून को जनवरी में देश में मार्शल लॉ लागू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी। यून के खिलाफ कोर्ट ने अरेस्ट वॉरंट जारी किया था।