महाराणा प्रताप के वंशज का अंगूठा काटकर खून से किया गया राजतिलक, 21 तोपों की दी गई सलामी
उदयपुर (राजस्थान) के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बड़े बेटे विश्वराज सिंह को सोमवार को मेवाड़ की गद्दी पर बैठाने की परंपरा निभाई गई। इस दौरान तलवार से अंगूठा काटकर खून से उनका राजतिलक किया गया व 21 तोपों की सलामी दी गई। विश्वराज महाराणा प्रताप के वंशज हैं।
read more at हिन्दुस्तान


