Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का हुआ एलान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 15 October, 2024
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। महाराष्ट्र (कुल सीट-288) में एक चरण में 20 नवंबर और झारखंड (कुल सीट-81) में 2 चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों जगह 23 नवंबर को मतगणना होगी। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना-एनसीपी गठबंधन और झारखंड में महागठबंधन की सरकार है।