महाराष्ट्र के 7-8 पुलिस थानों को मिली डिप्टी सीएम शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी
महाराष्ट्र पुलिस ने बताया है कि राज्य के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल 7-8 पुलिस थानों और मंत्रालय (राज्य सचिवालय) को भेजा गया था। क्राइम ब्रांच समेत अन्य एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। पिछले महीने भी शिंदे को मारने की धमकी मिली थी।
read more at NewsBytes


