Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र की महिला रोज़ाना मरीज़ों को मुफ्त में खिलाती है 25 किलो खिचड़ी

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 30 September, 2024
पालघर (महाराष्ट्र) की पार्किंसंस रोग से पीड़ित किरण कामदार रोज़ाना सैकड़ों मरीज़ों को मुफ्त में खिचड़ी खिलाती हैं। किरण 4 साल से रोज़ाना सुबह 5 बजे उठकर 25 किलोग्राम खिचड़ी बनाती हैं। अस्पताल में भूखे मरीज़ों व तीमारदारों को देखने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। बकौल किरण, दूसरों के लिए कुछ करने में जो खुशी है वह बेमिसाल है।
read more at X