महाराष्ट्र के सीएम ने काफिला रोककर की सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े युवक की मदद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपना काफिला रोककर सड़क पर गंभीर रूप से घायल पड़े एक युवक की मदद की और अपने काफिले के डॉक्टरों से उसका प्राथमिक उपचार करवाया। युवक बाइक से अपने घर जा रहा था और अचानक सड़क पर बाइक फिसलने से वह घायल हो गया। मुख्यमंत्री ने युवक को अस्पताल पहुंचाने की भी व्यवस्था की।
read more at ABP न्यूज़


