महाराष्ट्र के स्कूल में 'खिचड़ी' खाने के बाद 38 छात्र अस्पताल में हुए भर्ती
ठाणे (महाराष्ट्र) के एक स्कूल में मंगलवार को मिड डे मील में परोसी गई 'खिचड़ी' खाने के बाद 38-छात्रों को कथित तौर पर फूड पॉइज़निंग हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक चिकित्सा अधिकारी के मुताबिक, छात्रों को भोजन करने के बाद चक्कर, मतली, सिरदर्द और पेट में दर्द हुआ था। बकौल अधिकारी, छात्र खतरे से बाहर हैं।
read more at Times Now नवभारत


