महाराष्ट्र में ₹20 करोड़ की लागत से बनेगी शिवाजी महाराज की 60 फीट ऊंची प्रतिमा
महाराष्ट्र सरकार के पीडब्ल्यूडी विभाग ने सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र) में छत्रपति शिवाजी महाराज की 60 फीट ऊंची नई प्रतिमा बनाने को लेकर टेंडर जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा के निर्माण में ₹20 करोड़ की लागत आएगी। बकौल रिपोर्ट, विभाग ने टेंडर में प्रतिमा का निर्माण 6 महीने के भीतर किए जाने की शर्त रखी है।
read more at ABP न्यूज़


